बारिश के चलते पक्की दीवार ढही, पशुओं को चारा दे रही महिला गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली/महराजगंज। कस्बे से सटे पाली गांव (पूरे मुड़ूं मजरे) में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण अचानक ढही एक पक्की दीवार के मलबे में दबकर 55 वर्षीय विद्यावती गंभीर रूप से घायल हो गईं।मिली जानकारी के मुताबिक, पूरे मुड़ूं मजरे पाली गांव निवासी विद्यावती बुधवार शाम करीब पांच बजे अपने पालतू पशुओं को चारा दे रही थीं।

उसी दौरान लगातार हो रही बारिश की वजह से पास की एक पक्की दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मचने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला।दीवार गिरने से विद्यावती के सिर में गंभीर घाव आया है। ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महराजगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related posts