रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 लीटर अवैध कच्ची शराब और 150 किलोग्राम लहन बरामद किया है। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य अपनी टीम के साथ महराजगंज तहसील के थाना बछरावां क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम गांव, शेरा बरौला और बद्री प्रसाद का पुरवा में अवैध शराब बनाने के अड्डों व संदिग्ध घरों पर दबिश देने पहुंचे।
छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध कच्ची शराब और भारी मात्रा में लहन बरामद किया।आबकारी विभाग ने इस मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अभियोग दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
