केक काटकर बांटी खुशियां, बच्चों को समोसा व कोल्ड ड्रिंक का कराया गया वितरण।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज/रायबरेली। कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एमडीएस पब्लिक स्कूल में छात्रा अद्रिशा मिश्रा का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सहभागिता कर जन्मदिन की खुशियों को साझा किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अमित श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्या सुप्रिया श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ।
छात्रा अद्रिशा ने केक काटकर अपना जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद उन्होंने अपने सहपाठियों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। जन्मदिन की खुशी में विद्यालय के बच्चों के बीच समोसा एवं कोल्ड ड्रिंक का भी वितरण किया गया, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर छात्रा के पिता रोहित मिश्रा, अरविंद मौर्य एवं कुमारी सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अद्रिशा को उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं जीवन में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधक अमित श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्या सुप्रिया श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता एवं आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर शुभकामनाओं, उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
