संगठन विस्तार, कार्यकर्ता सम्मान और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा हजारों समर्थकों की उपस्थिति से कार्यक्रम बना क्षेत्र में चर्चा का केंद्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली।महराजगंज ब्लॉक परिसर में अपना दल (एस) के नेता एवं प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत के नेतृत्व में पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मानसिंह पटेल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर पार्टी के झंडों और नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मानसिंह पटेल के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, भाजपा नेता शरद सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह जनई, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, प्रधान अनुराग देशराज पासी,
भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, विंदू लाला, डब्बू सिंह प्रधान तथा रविराज सिंह हलोर सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मानसिंह पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।
अपने संबोधन में मानसिंह पटेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और विश्वास के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ काम करना होगा।
