रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को रायबरेली स्थित मिलन सिनेमा हॉल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महान संत बाबा नीब करौरी जी महाराज के आध्यात्मिक जीवन, विचारों और आदर्शों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का अवलोकन किया। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसके संदेश और विषयवस्तु की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
मीडिया से बातचीत में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा नीब करौरी जी महाराज ने अपने जीवन के माध्यम से सेवा, करुणा, भक्ति और मानव कल्याण का जो संदेश जन-जन तक पहुंचाया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि सिनेमा जैसे प्रभावशाली माध्यम के जरिए इन आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माताओं और पूरी टीम को इस प्रेरणादायी प्रस्तुति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सनातन मूल्यों को जनमानस तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि यह फिल्म विशेष रूप से युवाओं को भक्ति, सेवा और नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
फिल्म प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने फिल्म की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया तथा अधिक से अधिक लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की।
