सारस चौराहे पर मंत्री ए.के. शर्मा का भव्य स्वागत, शिव महापुराण कथा में शामिल होने पहुंचे ऊंचाहार

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार (ए.के.) शर्मा शनिवार को ऊंचाहार में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए रायबरेली पहुंचे। उनके आगमन पर शहर के सारस चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका प्रशासन ने जोरदार स्वागत किया।

नगर पालिका परिषद केअधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह के नेतृत्व में सभासदों और भाजपा पदाधिकारियों ने मंत्री ए.के. शर्मा को फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” तथा “भारत माता की जय” के जयकारे गूंजते रहे।इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि वह प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए रायबरेली आए हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार होता है। मंत्री ने भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं के साथ “हर-हर महादेव” का उद्घोष भी किया।

कुछ समय तक सारस चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम चलता रहा, जिसके बाद मंत्री ए.के. शर्मा ऊंचाहार के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल बना रहा।

इस दौरान नगर पालिका के सभासद, भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री की मौजूदगी से शिव महापुराण कथा आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आयोजन में प्रदेश के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों की भागीदारी चर्चा का विषय बनी रही।

Related posts