राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया शिव महापुराण कथा का श्रवण, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों ने किया स्वागत।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को रायबरेली पहुंचीं। ऊंचाहार में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होकर कथा श्रवण करने के बाद वह दोपहर करीब दो बजे सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचीं, जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

गेस्ट हाउस पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों से मुलाकात की तथा जलपान भी किया। उनके आगमन को लेकर गेस्ट हाउस परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही।

राज्यपाल के स्वागत के दौरान सदर एसडीएम गौतम सिंह, सीओ सिटी आशीष निगम सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ऊंचाहार में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होने पहुंची थीं। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। सोमवार को कथा का चौथा दिन था। कथा श्रवण के बाद राज्यपाल का पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचना प्रशासनिक अमले के लिए भी महत्वपूर्ण रहा।

राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरे समय सतर्क रहा। गेस्ट हाउस और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही तथा अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी।

Related posts