सेवा संकल्प शिविर के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, योजनाओं की दी गई जानकारी

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित प्रदेश सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकास खंड महराजगंज परिसर में सोमवार को बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर के दूसरे दिन विभिन्न विभागों ने एक ही छत के नीचे आमजन की समस्याओं का समाधान किया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार सात दिनों तक संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजकुमार, खंड विकास अधिकारी अंजू रानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, जिला महामंत्री शरद सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, जिला प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह (भोलू) तथा भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने संयुक्त रूप से सहभागिता की। अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया। बाल विकास विभाग ने मातृ-शिशु कल्याण एवं कुपोषण मुक्ति योजनाओं की जानकारी दी, जबकि कृषि विभाग ने किसानों को उन्नत खेती, पीएम किसान सम्मान निधि, पशुपालन एवं कृषि अनुदान योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

इसके अलावा राशन कार्ड, ई-केवाईसी, शिक्षा, स्वच्छता एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। बीसी सखियों ने डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी धनेंद्र सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राजीव त्यागी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts