तेज रफ्तार बाइक डीसीएम से टकराई, गुड़गांव से प्रतापगढ़ जा रहे अधेड़ की हालत गंभीर

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावां, रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां-मौरावा मार्ग पर खाले चौराहे के निकट गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डीसीएम के पिछले पहिए के पास जा टकराई। हादसे में बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल की पहचान संजय के रूप में हुई है, जो गुड़गांव से बाइक द्वारा अपने घर जनपद प्रतापगढ़ जा रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Related posts