मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी फर्ज़ का जज़्बा, छाता थाम ड्यूटी पर निकला पुलिसकर्मी बना मिसाल

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। सर्दी हो, गर्मी हो, ओलावृष्टि हो, आंधी-तूफान आए या फिर मूसलाधार बारिश—कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते हैं। इसका जीवंत उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे।

एक वीडियो में देखने को मिला, जिसमें एक पुलिसकर्मी लगातार हो रही तेज बारिश के बीच छाता लगाकर अपनी ड्यूटी पर जाता दिखाई दे रहा है।वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। जहां आमजन बारिश से बचने के लिए घरों और सुरक्षित स्थानों का सहारा लेते हैं,

वहीं यह पुलिसकर्मी प्रतिकूल मौसम की परवाह किए बिना अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर दिखाई दिया। वीडियो में पुलिसकर्मी का समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा साफ झलक रही है।सोशल मीडिया पर लोग पुलिसकर्मी के जज्बे की सराहना कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि ऐसे कर्मठ और समर्पित पुलिसकर्मी ही पुलिस विभाग की वास्तविक पहचान हैं, जो हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। बारिश के बीच ड्यूटी के प्रति दिखाई गई यह निष्ठा समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।

पुलिसकर्मी का यह वीडियो यह संदेश देता है कि कर्तव्य के प्रति सच्ची लगन और जिम्मेदारी का भाव किसी भी मौसम या कठिनाई से बड़ा होता है। ऐसे जांबाज पुलिसकर्मियों के कारण ही आमजन खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं और पुलिस पर उनका विश्वास और मजबूत होता है।

Related posts