धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के डेपारमऊ चौराहे के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 30 सितंबर 2026 को करीब 1:15 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अचानक रुक गई। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक कार में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान अमेठी निवासी 20 वर्षीय समर्थ पुत्र राजेश और 41 वर्षीय अंतिमा अवस्थी पत्नी राजेश अवस्थी के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
