मुख्यमंत्री के नाम शिकायती पत्र सौंपकर लगाई न्याय की गुहार, डीह थाने से एसपी कार्यालय तक शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता सिंकी ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम शिकायती पत्र सौंपा है पीड़िता ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिले के प्रभारी मंत्री नीरज सिंह से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई।शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नाबालिग अवस्था में उसे गुमराह कर यौन शोषण किया गया।
इसके साथ ही झांसा देकर संबंध बनाने, गर्भधारण के बाद गर्भपात की दवा खिलाने, आर्थिक शोषण, ब्लैकमेलिंग, धमकी और मानसिक उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पीड़िता के मुताबिक उसने 20 सितंबर 2026 को डीह थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भी कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई और अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
प्रभारी मंत्री नीरज सिंह के समक्ष पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने तथा स्वयं और परिवार की सुरक्षा की मांग की। प्रभारी मंत्री ने पीड़िता की बात सुनकर मामले में न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
