कार को भी बनाया निशाना, बच्ची की चीख-पुकार से मचा हड़कंप।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली/जगतपुर। थाना क्षेत्र के उड़वा गांव में स्कूल जा रही मासूम बच्ची और उसकी मां पर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने मां-बेटी के साथ मारपीट की और उनकी कार को भी निशाना बनाया। घटना के दौरान बच्ची मदद के लिए गुहार लगाती रही, जबकि मां अपनी बेटी को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती नजर आई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोग मां-बेटी के साथ अभद्रता और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।
