15 लीटर कच्ची शराब के साथ 58 वर्षीय व्यक्ति पकड़ा, पुलिस की तत्परता से हुई कार्रवाई।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज (रायबरेली)। अपराध एवं अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।उपनिरीक्षक राहुल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तकिया से रसेहता जाने वाली सड़क पर पोल्ट्री फार्म के पास एक व्यक्ति हरे रंग की प्लास्टिक की पिपिया में अवैध कच्ची शराब लेकर खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से रामखेलावन पुत्र कृपाल, उम्र 58 वर्ष, निवासी रसेहता, थाना महराजगंज को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हरे रंग की प्लास्टिक की पिपिया में करीब 15 लीटर तरल पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार जांच में उसमें कच्ची शराब की तेज गंध पाई गई।

शराब रखने का लाइसेंस मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने बरामद शराब को सील कर नमूना मुहर तैयार की। मामले में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं, सात वर्ष से कम सजा वाले अपराध के प्रावधानों के तहत अभियुक्त को नोटिस तामील कर नियमानुसार छोड़ दिया गया।अवैध शराब के खिलाफ इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल कुमार मिश्रा की तत्परता और टीम की सक्रियता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related posts