बछरावां पुलिस ने घुरौना गांव से पकड़ा, न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के घुरौना गांव में नाली की सफाई और पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में भगवानदीन यादव की मौत के मामले में पुलिस ने चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2026 को हुए विवाद के दौरान भगवानदीन यादव के साथ मारपीट की गई थी।
सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना बछरावां में मुकदमा अपराध संख्या 338/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही थीं।
पुलिस ने इन चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को थाना बछरावां पुलिस टीम ने घुरौना गांव निवासी चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।मनमोहन उर्फ मोनू शुक्ला पुत्र चन्द्रशेखर शुक्ला।
बृजमोहन उर्फ सोनू शुक्ला पुत्र चन्द्रशेखर शुक्ला।अनिल दीक्षित पुत्र रुपनारायन।पंकज मिश्रा पुत्र प्रभानाथ मिश्रा।चारों अभियुक्त ग्राम घुरौना, थाना बछरावां, जनपद रायबरेली के निवासी बताए गए हैं।न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ।
अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
