ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, हसनपुर चौराहे पर निषाद राज एकता मिशन का धरना

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान, बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता हुए शामिल।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

बछरावां /रायबरेली।बछरावां क्षेत्र के हसनपुर चौराहे पर निषाद राज एकता मिशन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार निषाद सहित पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की बात भी कही। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा।ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

प्रदर्शन में डॉ. रामकुमार निषाद, शीतल दीन निषाद, सोहनलाल निषाद, नीरज अंबेडकर, बृजेश निषाद, सर्वेश यादव, आदित्य श्रीवास्तव, धर्मराज मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य, रामसागर यादव, दशरथ लालपुर प्रधान, भोला यादव, राम शंकर निषाद, रतिपाल पासी, अंगद मौर्य, छोटेलाल निषाद और बंसी मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।वहीं, मातृशक्ति की ओर से प्रेम, नन्हा देई, कांति, सीमा, निर्मला, राजेश्वरी, राजवती, ज्ञानवती, राजरानी और निशा सहित अन्य महिलाओं ने भी धरने में भागीदारी निभाई।

Related posts