धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन रायबरेली की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बैडमिंटन हॉल में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रमोशन टेस्ट आयोजित किया गया। खिलाड़ियों ने कराटे तकनीक, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन कर अगली बेल्ट हासिल की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम तथा विशिष्ट अतिथि प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) लाइन जितेंद्र बहादुर रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कराटे आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और अनुशासन का महत्वपूर्ण माध्यम है।
आयोजन कराटे एसोसिएशन रायबरेली के संस्थापक, अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक मास्टर राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। मंच संचालन विवेक वर्मा ने किया। प्रशिक्षिका रितिका गुप्ता एवं सहायक प्रशिक्षक क्षितेंद्र शास्त्री ने अतिथियों का स्वागत किया।
पीली बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी: आद्विक कुमार, अनुभव पटेल, सावी त्रिवेदी, नियति चौधरी, अनिका त्रिवेदी, आद्विक वर्मा, आर्यन, तेजस कुशवाहा, अरव गैंगवार, अदिति पटेल, अर्चिष्मान पटेल, देवांशी, आदर्श यादव, सृष्टि सिंह राणा, संस्कृति पाल, अभय पाल, अविरल पाण्डेय, प्रणित, अवाइका, प्रांजल, पिहू, अस्मिता कश्यप, आन्या, त्रिशान यादव, आयुषी यादव, रिया गुप्ता, रौनक गुप्ता, अंबिका सोनकर, आदित्य मिश्रा, अन्वी एवं रुद्र।
नारंगी बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी: मंथन पटेल, राजवी वर्मा, शिवाय यादव, भावना, कर्तव्य चौधरी, आराध्या, अक्षत साहू, आन्या साहू, श्रेया मिश्रा, वैष्णवी यादव, आरवी यादव, श्रेया, श्रेयस गोंड, अयांश वर्मा, माही यादव, गौरी यादव, राजवीर सोनी, पिहू वर्मा, अभी, वेदिका यादव, शियांश यादव एवं हर्ष सिंह ठाकुर।
इस अवसर पर मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कराटे बच्चों और विशेषकर बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक मोहम्मद अनवर, धर्मवीर प्रजापति, कुमारी आंचल, रितिक गुप्ता, बाबन यादव सहित अन्य प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे।
