भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, संगठन की मजबूती पर जोर।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। शहर स्थित अटल भवन (भाजपा जिला कार्यालय) में आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल के मार्गदर्शन तथा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी करने पर चर्चा हुई।बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, अंजली मौर्य और सुधा अवस्थी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण को पार्टी की प्रमुख ताकत बताते हुए आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने पर जोर दिया। बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, चुनाव आयोजकों, संयोजकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा बूथ स्तर पर समन्वय मजबूत करने को लेकर विचार साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी ने किया। बैठक में आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
