धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा के मद्देनजर रायबरेली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। इसी क्रम में देर रात सीओ सिटी आशीष निगम ने खोया मंडी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
खोया मंडी क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। पुलिस की गश्त और निगरानी के जरिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ सिटी ने पंडाल में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है।
