शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया अभिनंदन।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
बछरावां, रायबरेली। बछरावां चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक विधायक प्रत्याशी माननीय उमेश द्विवेदी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। स्वागत कार्यक्रम में लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी, जीपीसीएल के प्रबंधक रमेश वर्मा, वीएफडी इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिलीप सिंह, जीएसजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक पवन यादव, दयानंद पीजी कॉलेज से प्रवीण शुक्ला सहित राजेंद्र चौधरी, आकाश मिश्रा और गोविंद यादव समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर शिक्षाविदों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उमेश द्विवेदी का स्वागत कर उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
