मंदिरों, प्रमुख चौराहों और दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, संदिग्धों की तलाशी लेकर दिए सतर्कता के निर्देश।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायबरेली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम और सीओ सिटी आशीष निगम सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और सुरक्षा इंतजामों को परखा।
पुलिस अधिकारियों ने त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल को सतर्क रहने और प्रमुख स्थानों पर निगरानी बनाए रखने के लिए कहा गया।
