मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के दिए निर्देश।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
सलोनी/रायबरेली।नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद पर हो रहे उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका तथा पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज समेत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए, ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
वहीं, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज गौतम, उप जिलाधिकारी सलोन अंकित कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
