महराजगंज चौराहे पर एंटी रोमियो टीम का मोर्चा, NCC कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था।

महिला पुलिसकर्मियों के साथ कैडेट्स ने संभाली कमान, लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज/ रायबरेली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर मंगलवार को थाना महराजगंज की एंटी रोमियो टीम ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए मोर्चा संभाला। महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से वाहनों का आवागमन व्यवस्थित कराया गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

मुख्य चौराहे पर यातायात नियंत्रित करने में कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पुलिस की इस पहल से विद्यार्थियों को अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का व्यावहारिक अनुभव भी मिला।अभियान में उपनिरीक्षक लाल जी यादव, हेड कांस्टेबल शत्रुजीत राय, नवाब अली, महिला हेड कांस्टेबल गीता सिंह, महिला कांस्टेबल प्रीती राणा तथा महिला रिजर्व कांस्टेबल राधा कुमारी और विनीता शामिल रहीं।

पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

Related posts