मिशन शक्ति के मंच पर नारी शक्ति का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने किया प्रतिभाशाली महिलाओं और छात्राओं का उत्साहवर्धन, महिला कल्याण विभाग ने आयोजित किया सम्मान समारोह।

धारा लक्ष्य समाचार

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और मेधावी छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी शामिल हुईं।

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, दिव्यांग महिलाओं, महिला खिलाड़ियों, महिला डॉक्टरों और नर्सों को सम्मान प्रदान किया गया।

इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों तथा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।महिलाओं को जागरूक करने पर दिया जोर

मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसके माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता, सुरक्षा तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं के योगदान को पहचान दिलाना, उनका मनोबल बढ़ाना और अन्य महिलाओं व बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी और जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने महिला सशक्तीकरण तथा महिलाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर अपने विचार रखे।

Related posts