मिल एरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, परिवार में मचा कोहराम।
Dhara lakshya samachar
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली ।में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर सड़क पर कहर बरपाया। मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राही निवासी अरविंद कुमार के भाई अजय कुमार (25), अपने मित्र रंजीत पुत्र रामफेर निवासी राही और मौसी के दामाद सुरेंद्र पुत्र रामबालक निवासी सलेथू, थाना महराजगंज के साथ सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:13 बजे मोटरसाइकिल से राही से रायबरेली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे।
सीमेंट अथवा राख ढोने वाले एक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रंजीत और सुरेंद्र का उपचार जारी है।
मृतक के भाई अरविंद कुमार ने मिल एरिया थाने में तहरीर देकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
