धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज, रायबरेली। प्राथमिक विद्यालय महराजगंज की प्रभारी प्रधानाध्यापिका माधुरी मिश्रा ने अपने पुत्र सम्यक मिश्रा के 17 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को विद्यालय के बच्चों के लिए तिथि भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों को पूरी-सब्जी, खीर और फल परोसे गए। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय का माहौल खुशियों से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में एआरपी दिनेश कुमार शुक्ला, मीनाक्षी पांडेय तथा बीआरसी स्टाफ से राजवीर सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय स्टाफ के विवेक कुमार सिंह, तबस्सुम खातमा और मीना देवी ने आयोजन में सहयोग किया। वहीं रसोइयां जुबैदा, नीलम और मोशना ने प्रेमपूर्वक भोजन तैयार कर बच्चों को परोसा।
इस पहल में मेडिकल स्टोर संचालक मथुरा प्रसाद चौरसिया, विकल्प वैश्य, अरशद वाच हाउस के अरशद, फल विक्रेता नईम राइनी, मुन्ना और रमजान अली सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिकों एवं व्यवसायियों ने सहभागिता की।अतिथियों ने सम्यक मिश्रा को उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने कहा कि तिथि भोज जैसे आयोजन आमजन को बच्चों के साथ खुशियां साझा करने और विद्यालयों से जुड़ने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापिका माधुरी मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
