कई विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से की मुलाकात, भारी मतों से जीत दिलाने का लिया संकल्प।
धारा लक्ष्य समाचार
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली।शिक्षक एमएलसी एवं भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी तथा स्नातक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक दिलीप द्विवेदी के मार्गदर्शन में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के कई विद्यालयों का दौरा कर जनसंपर्क किया और आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की।
इस दौरान शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के प्रतिनिधि पुष्पेंद्र तिवारी, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के प्रतिनिधि नरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र सिंह, विनोद कुमार द्विवेदी, धर्मराज सिंह सहित दर्जनों शिक्षक शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वनाथ सिंह स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अरखा, जवाहर इंटर कॉलेज अरखा, शिवमंगल मौर्य इंटर कॉलेज ऊंचाहार, हर नारायण सिंह इंटर कॉलेज ऊंचाहार, राजकीय महाविद्यालय ऊंचाहार, एसएन सिंह इंटर कॉलेज बाबूगंज तथा राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर सहित कई शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क किया।
विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यालय परिवारों से संवाद स्थापित कर शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। अभियान के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उमेश द्विवेदी एवं अवनीश कुमार सिंह के समर्थन में मतदान की अपील की। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने दोनों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
