अब आंखों की सटीक जांच और बेहतर चश्मों के लिए क्षेत्रवासियों को नहीं लगाना पड़ेगा दूर का चक्कर।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज/ रायबरेली।क्षेत्रवासियों को बेहतर नेत्र जांच और आधुनिक चश्मों की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। हैदरगढ़ रोड स्थित सिनेमा हॉल के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘माया ऑप्टिकल्स’ का भव्य शुभारंभ किया गया। संस्थान का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने फीता काटकर किया। नए प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।माया ऑप्टिकल्स में आधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीनों के माध्यम से आंखों की सटीक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके साथ ही लोगों की जरूरत के अनुसार दूर और पास की नजर के लिए चश्मों के लेंस भी तैयार किए जाएंगे। आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं से युक्त यह प्रतिष्ठान क्षेत्रवासियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
इस अवसर पर नेत्र चिकित्सक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि माया ऑप्टिकल्स के शुरू होने से महराजगंज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आंखों की जांच कराने तथा चश्मे बनवाने के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलने से लोगों के समय और भागदौड़ में भी कमी आएगी।उन्होंने कहा कि आंखें मानव जीवन का अनमोल हिस्सा हैं, इसलिए समय-समय पर उनकी जांच कराना जरूरी है।
आधुनिक जांच सुविधाओं की उपलब्धता से लोगों को अपनी आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक होने में भी मदद मिलेगी।उद्घाटन समारोह में जमुना प्रसाद, नूरुल हसन, विजय धोनी, भारत यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।माया ऑप्टिकल्स का शुभारंभ क्षेत्र में आधुनिक नेत्र जांच एवं चश्मों की सुविधा को स्थानीय स्तर पर सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
