धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली।14 अक्टूबर 2026। मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस विभाग एवं महिला कल्याण विभाग की संयुक्त पहल पर वृद्धजन आवास में फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने वृद्धजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें सहयोग एवं अपनत्व का एहसास कराया।
कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना रहा। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभवों और योगदान का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
वहीं, क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम ने कहा कि पुलिस विभाग जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं सहित समाज के संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा, मिशन शक्ति प्रभारी पुष्पा सिंह, एचईडब्ल्यू से शैफाली सिंह एवं पूजा तिवारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया गया।
