आस्तिक बाबा मंदिर के पास उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में जुटा रहा पुलिस-प्रशासन।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली।हरचंदपुर क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। गंगागंज से करीब तीन किलोमीटर दूर आस्तिक बाबा मंदिर के निकट सई नदी के तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे भक्तों ने जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, एसडीएम सदर सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
सई नदी के किनारे श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। प्रशासन का विशेष जोर विसर्जन को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर रहा। मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ प्रतिमाओं को विदाई दी।
