मिशन शक्ति 6.0: महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक, आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से महिला थाना स्थित मॉडल मिशन शक्ति केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा, रोजगार और करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की सेवाओं के बारे में बताते हुए जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को उपलब्ध सहायता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, उनके अधिकारों की जानकारी देने और उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर महिला आरक्षी रुमा परवीन, सीमा सिंह, दीपिका, पुष्पा, नेहा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts