धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि शराब बनाने में इस्तेमाल होने की आशंका वाले 200 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया। कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन तथा जिला आबकारी अधिकारी रायबरेली के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने टीम के साथ सदर तहसील के मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मक्कू का पुरवा और राही इलाके में दबिश दी। इस दौरान संदिग्ध ठिकानों की जांच कर अवैध शराब बरामद की गई और शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले लहन को नष्ट कराया गया।
आबकारी विभाग ने मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अभियोग दर्ज किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
