मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज/रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत रविवार को महराजगंज थाना क्षेत्र की ग्रामसभा कुबना में महिला सशक्तिकरण को लेकर बहू-बेटी सम्मेलन एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।

चौपाल में महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 102, 1930, 101 और 1098 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही जानकारी दी गई कि 1090 पर शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

टीम ने कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, मातृशक्ति वंदन योजना और आंगनबाड़ी पोषण योजना के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा रात्रि महिला स्कॉर्ट सेवा के संबंध में जागरूक किया गया।इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना और उन्हें सुरक्षा एवं सहायता के लिए संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक लालजी यादव, हेड कांस्टेबल शत्रुजीत राय, महिला हेड कांस्टेबल गीता सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार, निखिल यादव, रोहित कुमार तथा महिला रिजर्व आरक्षी राधा कुमारी और रक्षा देवी शामिल रहीं।

Related posts