धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर छह विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की निगरानी में कार्रवाई कर रही हैं।जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की जा रही है।
साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार लहन को मौके पर ही नष्ट कराया जा रहा है। विभाग के अनुसार, इस महीने अब तक 3151 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की जा चुकी है, जबकि 7895 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया है। इसके अलावा अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मामलों में 161 अभियोग दर्ज किए गए हैं
और पांच आरोपियों को जेल भेजा गया है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
