सरकारी राशन की दुकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 11 बोरी गेहूं और 4 बोरी चावल समेत चार आरोपी गिरफ्तार

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान से गेहूं और चावल चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 11 बोरी गेहूं और 4 बोरी चावल बरामद किए हैं। गिरफ्तार चारों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।

गया।जानकारी के अनुसार, गदागंज थाना क्षेत्र के चौबदार का पुरवा मजरे अलीपुर निवासी कोटेदार ने 28 अक्टूबर की रात सरकारी राशन की दुकान से गेहूं और चावल चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

वहीं, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गदागंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम लोधी पुत्र सुरेंद्र लोधी निवासी चौबदार का पुरवा मजरे अलीपुर चकराई थाना गदागंज, नीलू लोधी पुत्र कंधई लाल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना ऊंचाहार, शिवा लोधी पुत्र रामसजीवन निवासी मोहारी मजरे बेलाखारा थाना भदोखर तथा विपिन लोधी पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम मोहारी मजरे बेलाखारा थाना भदोखर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 11 बोरी गेहूं और 4 बोरी चावल बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ब्रह्मदेव मिश्र, उपनिरीक्षक अनिल शर्मा, हेड कांस्टेबल श्रीकांत, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल योगेंद्र यादव एवं कांस्टेबल राजप्रताप सिंह शामिल रहे।

Related posts