सुमित्रा नगर में किंग ढाबा का भव्य शुभारंभ, शाकाहारी व्यंजनों की मिलेगी खास वैरायटी।

Dhara Lakshya samachar private limited

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के सुमित्रा नगर में एचपी पेट्रोल पंप के पास नवनिर्मित किंग ढाबा का भव्य शुभारंभ फीता काटकर किया गया। ढाबा खुलने से क्षेत्रीय लोगों के साथ ही राहगीरों और यात्रियों को भी स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन की सुविधा मिलेगी।ढाबा संचालकों के मुताबिक यहां ग्राहकों को शुद्ध, ताजा और स्वच्छ वातावरण में तैयार किया गया शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

ढाबे में मटर पनीर, शाही पनीर, कढ़ाई पनीर, चिल्ली पनीर, दाल फ्राई, वेज फ्राइड राइस सहित तंदूरी और सादी रोटी की व्यवस्था की गई है।शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि रामपाल की मौजूदगी रही। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैन्हया दीक्षित, बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राम बरन पासी, राम सरन, कैलाश गौतम, राकेश गौतम, राजेश फौजी, देवी दीन, डॉ. संतोष, राजकुमार सिंह, अनुराग और ऋषि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने किंग ढाबा के सफल संचालन के लिए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

Related posts