स्कूटी सवार दो युवकों को चारपहिया वाहन ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल।

एक की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर; दूसरे का उपचार जारी।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज/रायबरेली। सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते एक बार फिर हादसा हो गया। थाना मिल एरिया क्षेत्र के कचौंदा निवासी शिवा (18) पुत्र सूरजदीन और हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगांव निवासी प्रदीप (30) पुत्र कन्धई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक स्कूटी पर सवार होकर रायबरेली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में परिजन सुमित की मौजूदगी में चिकित्सक डॉ. गणनायक पाण्डेय ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

शिवा की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि प्रदीप का अस्पताल में उपचार जारी है।वहीं, थुलवासा चौकी प्रभारी राहुल मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts