धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भदोखर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक सीटी-100 और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, भदोखर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की सीटी-100 मोटरसाइकिल बीते 2 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। वहीं सलोन थाना क्षेत्र के गीवा चौराहा निवासी कमल की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी 1 नवंबर की रात चोरी हो गई थी। दोनों मामलों में संबंधित थानों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान भदोखर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आटा गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान परमिंदर सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी सुल्तानपुर थाना खन्ना तथा गुरप्रीत सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी टोडरपुर थाना समराला, जनपद लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने दोनों मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी पंजाब से ट्रक में जानवर लेकर आए थे और क्षेत्र में घूमते समय उन्होंने मौका पाकर मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए।
आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।इस कार्रवाई में भदोखर थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है।
