मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत रायबरेली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संयुक्त निदेशक अभियोजन रायबरेली के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, शोषण अथवा अन्याय की स्थिति में उन्हें चुप रहने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आवाज उठानी चाहिए और जरूरत पड़ने पर कानून की मदद लेनी चाहिए।

साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

जागरूकता ही महिला सुरक्षा की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts