रिपोर्ट सुधीर शर्मा लखनऊ/ बाराबंकी
धारा लक्ष्य समाचार
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पूछताछ करने पर जनता को ही धमकाया जाता है।
मामला टोल प्लाजा का है, जहां बिना हेलमेट के एक बाइक का *1000 रुपये* का चालान किया गया। चालान संख्या *UP347448261113183628* बताई जा रही है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि वाहन स्वामी का आरोप है कि चालान *13 नवंबर 2026* को किया गया, लेकिन चालान पर तारीख *14 नवंबर 2026* दर्शाई गई है। एक दिन बाद की तारीख दर्शाए जाने से विभागीय लापरवाही उजागर हो रही है।
वाहन स्वामी का यह भी आरोप है कि जब उसने इस बारे में पूछा, तो उसे धमकाया गया और कहा गया कि “चुपचाप चले जाओ, मैंने चालान नहीं किया है।” लेकिन बाद में मैसेज के द्वारा वाहन स्वामी को चालान होने की जानकारी प्राप्त हुई।
इस संबंध में जब कोतवाली हैदरगढ़ में संपर्क कर पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो संबंधित पुलिसकर्मी ने नाम बताने से इनकार कर दिया और कुछ भी बोलने से पहले ही चुप्पी साध ली।
अब सवाल यह उठता है कि क्या इस तरह की लापरवाही पर उच्चाधिकारी संज्ञान लेंगे और जिम्मेदार पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करेंगे।
