लालगंज के दतौली के पास हुआ भीषण हादसा, दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। जनपद में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दतौली के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त और दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन हो रहे सड़क हादसों से लोगों में दहशत का माहौल है।
