ड्यूटी पर जा रहे 60 वर्षीय सुरेश सिंह ने तोड़ा दम, हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत फरार; तीन घायलों की हालत गंभीर।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के नवाबगंज के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड सुरेश सिंह की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।जानकारी के मुताबिक, सुरेश सिंह ड्यूटी पर जा रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने तीन बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में विपिन, अभिषेक, शिवाशी, आरती और सात वर्षीय बच्चा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया गया,
जहां चिकित्सकों ने तीन घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।उधर, हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार चालक और बोलेरो की तलाश में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
