बच्चे देश के कर्णधार, इन्हीं के हाथों में राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य : प्रभात साहू

स्वदेश सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बाल मेले में बच्चों ने सजाए आकर्षक स्टॉल।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज, रायबरेली। कस्बे के स्वदेश सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर में बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों में बच्चों ने आकर्षक बाल मेले का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने फीता काटकर किया।इस दौरान प्रभात साहू ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं और इन्हीं के हाथों में राष्ट्र का भविष्य है।

जिस प्रकार एक माली अपनी फुलवारी को संवारकर सुंदर बनाता है, उसी प्रकार बच्चों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें बेहतर संस्कार और शिक्षा देना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि यही बच्चे आगे चलकर देश का नाम रोशन कर सकें।बाल मेले में बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न खानपान एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रभात साहू ने मेले में खरीदारी कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों व अन्य सामग्री की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्यगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts