ब्राह्मण समाज वैवाहिक संगठन की बैठक संपन्न, विवाह संबंधी समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन
माँ अन्नपूर्णा फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्राह्मण समाज वैवाहिक संगठन की बैठक आयोजित
समाज की एकता से आसान होगी विवाह योग्य बच्चों की तलाश, ब्राह्मण समाज वैवाहिक संगठन ने बढ़ाया कदम
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। माँ अन्नपूर्णा फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्राह्मण समाज वैवाहिक संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रायबरेली में आयोजित की गई।बैठक में समाज के अनेक वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं वमहिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व डीजीपी डॉ. सूर्यकुमार शुक्ला व सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक बाजपेई रहे। कार्यक्रम के दौरान दृष्टि पांडेय ने भजन गाकर लोगों का मनमोह लिया।
पूर्व डीजीपी डॉ. सूर्यकुमार शुक्ला व सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक बाजपेई ने विवाह संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने मां अन्नपूर्णा फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से लोगों को जोड़ने और विवाह संबन्धी प्रक्रिया को सरल बनाने पर जो कार्य रहा है, वह बहुत ही अच्छा है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता से योग्य बच्चों की तलाश आसान होगी और उनके विवाह की प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी।
बैठक का मुख्य विषय “विवाह संबंधी प्रथम जिम्मेदारी को कैसे सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाया जाए” रखा गया। इस दौरान समाज में विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए उचित वैवाहिक संबंध तलाशने, परिवारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने तथा विवाह प्रक्रियाओं को सुगम बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में योग्य जीवनसाथी की तलाश करना परिवारों के सामने एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है, जिसे आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही सरल बनाया जा सकता है। सबने कहा कि समाज की एकता से आसान होगी विवाह योग्य बच्चों की तलाश, ब्राह्मण समाज वैवाहिक संगठन ने बढ़ाया कदम”संगठन के संयोजक विपिन अवस्थी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के परिवारों को एक मंच पर जोड़ना, आपसी परिचय बढ़ाना और विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिवारों को व्यवस्थित रूप से वैवाहिक जानकारी उपलब्ध कराना है।
उन्होंने समाज के सभी परिवारों से इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की। बैठक में उपस्थित वरिष्ठजनों ने इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए अपने बहुमूल्य सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किए तथा अभियान को अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कृपा शंकर द्विवेदी, रामकुमार तिवारी, दिलीप कुमार पांडे, त्रिवेदी दत्त पांडे, कप्तान के.के. बाजपेई, राजेश मिश्रा, रामदेव वाजपेई, मोहनीश त्रिवेदी, चंद्रकांत त्रिवेदी, राघवेंद्र द्विवेदी, सुमन मोहन त्रिपाठी, शैलेंद्र अग्निहोत्री, प्रदीप तिवारी, राजेंद्र अवस्थी, पंकज मिश्रा, आदर्श तिवारी, दृष्टि पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।
