आम के बाग और धान की पराली में लगाई आग, 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान होने का आरोप

क्रासर— पुरानी रंजिश में पड़ोसी पर आग लगाने का आरोप, करीब 3000 पेड़ों वाले आम के बाग को पहुंचा नुकसान, पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर आम के बाग और धान की पराली में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रतीक यादव निवासी पूरे भवन, शुलवासां, महराजगंज ने अपने पड़ोसी शिवमोहन यादव पर बाग में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक आगजनी की घटना में आम के पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस को दी गई तहरीर में प्रतीक यादव ने बताया कि उनका करीब 1.75 बीघे में आम का बाग है, जिसमें लगभग तीन हजार पेड़ लगे हुए हैं। आरोप है कि पड़ोसी शिवमोहन यादव के खेत में धान की फसल लगी थी। धान की कटाई के बाद खेत में पड़ी पराली में आग लगा दी गई, जो फैलकर उनके आम के बाग तक पहुंच गई।

आग की चपेट में आने से कई पेड़ जलकर नष्ट हो गए।पीड़ित ने बाग में हुए नुकसान की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये बताई है। उनका आरोप है कि विपक्षी से पहले से ही रंजिश चल रही है और वह आए दिन धमकी देता रहता है।

पीड़ित के अनुसार 15 नवंबर 2026 की सुबह करीब आठ बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने बाग में आग से हुए नुकसान को देखा।

Related posts