एक साल तक संपर्क में रहने के बाद शादी का वादा, विरोध करने पर धमकी देने का आरोप; दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज/रायबरेली। शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, युवती का आरोप है कि आरोपी करीब एक वर्ष से उसके संपर्क में था। इस दौरान उसने शादी करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी कथित तौर पर टालमटोल करने लगा।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों पक्षों के बीच फोन पर कई बार बातचीत हुई। युवती ने जब आरोपी से मुलाकात कर शादी की बात उठाई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने युवती को मानसिक रूप से परेशान किया और धमकी भी दी।
पीड़िता के पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुन्ना सिंह और हीरालाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
