मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका, डीएम ने महाराजगंज के बूथों पर पहुंचकर परखी अभियान की हकीकत।

राजा चंद्रचूर विद्यापीठ इंटर कॉलेज समेत मतदान केंद्रों का निरीक्षण, बीएलओ से लिया फीडबैक।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महाराजगंज /रायबरेली। विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शुक्रवार को महाराजगंज क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। राजा चंद्रचूर विद्यापीठ इंटर कॉलेज महाराजगंज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर उन्होंने बीएलओ की उपस्थिति, मतदाता पंजीकरण कार्य और नागरिकों को दी जा रही ।

सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ के उपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने संतोष जताया और उनसे अभियान के संबंध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से पूरा किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

एसआईआर-2027 के तहत प्रदेशभर में 21 और 22 नवंबर को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर नागरिकों की सहायता कर रहे हैं। 17 नवंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में लोग अपना नाम जांच सकते हैं।

सूची में नाम न होने पर पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं।वहीं मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया।

Related posts