कार्तिक पूर्णिमा पर जनई में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सीताराम बाबा मंदिर में लगा विशाल मेला

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज/रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर महराजगंज तहसील क्षेत्र की जनई ग्राम सभा स्थित सुप्रसिद्ध श्री सीताराम बाबा मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई,

जो दिनभर जारी रही।श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर श्री सीताराम बाबा के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही हवन-पूजन में भक्तों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मेले में पहुंचे लोगों ने धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जनई गांव में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

Related posts