पं. गंगासागर शुक्ल की स्मृति में 30 नवंबर को होगा विराट कवि सम्मेलन, साहित्यकारों का होगा सम्मान।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावां, रायबरेली। क्षेत्र के ख्यातिलब्ध कवि, शिक्षक एवं कवि कुल मंच के संस्थापक पंडित गंगासागर शुक्ल की स्मृति में 30 नवंबर को विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बछरावां क्षेत्र के बिशुनपुर स्थित शिवदास बाबा मंदिर परिसर में अपराह्न दो बजे से शुरू होगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

आयोजक एवं उनके सुपुत्र शिक्षक लोकतंत्र शुक्ल ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस अवसर पर साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

स्मृतिशेष शिक्षिका सरला देवी शुक्ला, कविवर राजेशकांत भदौरिया तथा शायर शंकर सहाय मासूम की स्मृति में विशेष सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

आयोजक ने क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Related posts