हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती
- ◊धारा लक्ष्य समाचार
बेहट।

तहसील बेहट क्षेत्र के ग्राम रुहालका में महर्षि कश्यप व बाबा कालू की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती के उपलक्ष में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों क्षेत्र वासियों एवं ग्राम वासियों ने महर्षि कश्यप व बाबा कालू के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मांगेराम कश्यप ने कहा कि समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए हमें अपने महापुरुषों की जयंती प्रतिवर्ष मनानी चाहिए।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट बबलू कुमार, सुभासपा के जिला उपाध्यक्ष ललित कश्यप,प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इसरार चौधरी, जिला मंत्री विनोद कश्यप, प्रदीप कश्यप,ईश्वरचंद कश्यप,सोमपाल कश्यप,चंद्रभान कश्यप व सुखबीर सैनी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डीलर रामचंद्र कश्यप एवं संचालन पूर्व डा.विजय कश्यप ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोमपाल कश्यप,नकलीराम कश्यप, राजन कश्यप,मनोज सैनी,सोसिंह कश्यप,रीनू कश्यप,अशोक कश्यप,अरविंद कश्यप,सुनील कश्यप,शीशपाल कशयप,विनोद कश्यप,जॉनी कश्यप,मंटू कश्यप,सोनू कश्यप,सुमित कशयप,संजय कशयप,जसवीर कश्यप,नानू कश्यप,अमित कश्यप, रानो देवी,कुसुम देवी,बेबी,पूजा,सुरेशो,सुधा,सविता,मुनेश,गीता,प्रियंका,रानी, वर्षा,पूनम व शकुंतला सहित आदि लोग एवं महिलाएं उपस्थित रही।
